{"_id":"6979104fe6f6ae3a1d09d4b7","slug":"banks-went-on-strike-demanding-a-five-day-work-day-bijnor-news-c-27-1-bij1027-170984-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंकों में रही हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंकों में रही हड़ताल
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में यूजीसी के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे स्वर्ण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल रही। इससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी बैंक शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन(यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंकों की हड़ताल रही। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने को लेकर सभी एकत्र हुए। इसमें सभी बैंको के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर मोहित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार अजय, विकास, नरेंद्र संदीप, गजराज, यूनियन बैंक से सुरेंद्र, इंडियन बैंक से मनीष आदि मौजूद रहे। उधर, पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइन शाखा पर एकत्र होकर बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय सप्ताह की मांग की। पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी यूनियन के महासचिव सौरभ गुप्ता, मंडल सचिव वरुण चौहान, पीएनबी ऑफिसर यूनियन के मंडल महेश कुमार के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से यह मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। इस मौके पर मनीष, नितिन आजाद, गगन, अशोक विश्नोई, सोनाक्षी आदि मौजूद रहे।
धामपुर। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से ग्राहकों को भारी असुविधा हुई। उधर, प्राइवेट बैंकों के रोजाना की तरह से खुले। धामपुर में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक आदि बैंकों के कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल की। कर्मचारी श्रृंखला, जुल्फिकार, सहदेव, करुणा देवी, अनीता देवी, कौशल किशोर आदि ने बताया कि 2015 से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
झालू। बैंकों की हड़ताल के चलते पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं बंद रहीं। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों से बैंकों की छुट्टी चल रही थी। बैंकों पर ताले लटका देख उपभोक्ता निराश होकर वापस लौटे। उपभोक्ता हिमांशु गालियान, देवेंद्र, महेंद्र, गौतम, रवि आदि ने कहा कि लगातार छुट्टियों के बाद हड़ताल होने से बैंकिंग सेवाएं कई दिनों से ठप हैं।
Trending Videos