{"_id":"6af15812d11ad9dc0d0b6fe5","slug":"bijnor-a-woman-working-in-a-field-was-bitten-by-a-snake-she-died-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में कीमती समय गंवाने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में कीमती समय गंवाने से हो गई मौत
Mon, 09 Nov 2026 10:50 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:50 AM IST
सार
गांव नरूल दहरपुर उर्फ मिर्जापुर निवासी मुन्नी देवी खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। तभी एक सांप ने उन्हें डस लिया। मुन्नी देवी को परिजन अस्पताल के बजाय झाड़फूंक वाले के पास ले गए। समय से इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली देहात क्षेत्र में जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला को सांप ने डस लिया। उपचार के लिए कई स्थानों पर ले जाने के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से महिला के परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव नरूल दहरपुर उर्फ मिर्जापुर निवासी मुन्नी देवी (57) रविवार सुबह अपने पति जगदीश के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। खेत में काम करते समय अचानक एक सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। मृतका के जेठ के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि सांप के काटने के बाद पति और खेत में काम कर रहे अन्य लोग मुन्नी देवी को आनन-फानन गांव दौलताबाद के एक सपेरे के पास ले गए। वहां सपेरे ने महिला को मृत बता दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन महिला के शव को बिजनौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंततः परिजन शव को कोतवाली देहात और नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां भी महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन