फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Farmer Shot Dead While Working in Fields, Body Found on Tractor Seat in Chandpur

बिजनौर: खेत की जोताई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर की सीट पर मिला शव; शरीर पर मिले दो निशान

Thu, 22 Oct 2026 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के कैलनपुर गांव में खेत की जोताई करने गए किसान विजयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव ट्रैक्टर की सीट पर मिला। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।

विज्ञापन
Bijnor News: Farmer Shot Dead While Working in Fields, Body Found on Tractor Seat in Chandpur
किसान का फाइल फोटो व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात खेतों की जोताई करने गए किसान विजयपाल सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कैलनपुर गांव निवासी विजयपाल शाम को ट्रैक्टर लेकर खेतों पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। पत्नी के बार-बार फोन करने पर भी जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन


गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर रामपुर नजराना जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर की सीट पर उनका खून से लथपथ शव मिला। उनके शरीर पर गोलियों के दो निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शाम को ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने निकले थे
कैलनपुर गांव निवासी विजयपाल सिंह पुत्र रोहताश किसान थे। वह अपनी मां और पत्नी गीता के साथ रहते थे। उनके पास करीब 45 बीघा जमीन बताई गई है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेतों की जोताई करने के लिए घर से निकले थे। परिजनों को उम्मीद थी कि खेतों का काम पूरा करने के बाद वह घर लौट आएंगे। लेकिन शाम बीतने के बाद भी जब विजयपाल घर नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर पिटाई कर जहर देकर हत्या का आरोप, बिलखता रहा दुधमुंहा बच्चा

Trending Videos

पत्नी ने कई बार फोन किया, नहीं मिला जवाब
विजयपाल के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी गीता ने फोन किया। हालांकि, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पत्नी बार-बार फोन करती रहीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग आसपास के रास्तों और खेतों की ओर उन्हें खोजने लगे। इसी दौरान गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर रामपुर नजराना जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा मिला। उसकी सीट पर विजयपाल का खून से लथपथ शव पड़ा था। शव मिलने की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

शरीर पर मिले गोलियों के दो निशान, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर चांदपुर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विजयपाल के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वारदात को किसने और किस कारण अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या से जुड़े कारणों और आरोपियों के संबंध में आगे की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed