फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaws will run in Najibabad as per the traffic plan, blueprint ready

Bijnor News: नजीबाबाद में यातायात प्लान से चलेंगे ई-रिक्शा, खाका तैयार

Tue, 20 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will run in Najibabad as per the traffic plan, blueprint ready
बिजनौर। नजीबाबाद में तंग हो रही सड़कें और बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या जाम के हालात पैदा कर रही है। इससे निपटने के लिए यातायात प्लान का खाका तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार ही नजीबाबाद की सड़कों पर ई-रिक्शा चल सकेंगे। कल्लूगंज-चौकबाजार की सड़कों पर ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगी।
विज्ञापन

बिजनौर में जाम के हालात से निपटने के लिए ई रिक्शा के रूट तय कर दिए गए हैं। अब नजीबाबाद में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल नजीबाबाद में यातायात पुलिस की ओर से ई-रिक्शा की गणना कराई जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि कितने ई-रिक्शा नजीबाबाद शहर में दिन-रात दौड़ते हैं। इसके ई-रिक्शा के लिए रूट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों एसपी केके बिश्नोई थाना नजीबाबाद गए थे, बीच बाजार होकर निकलने में एसपी का काफिला जाम से जूझा। जिस पर एसपी ने यातायात पुलिस को ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने ई रिक्शा की गणना का काम चालू कर दिया गया है। शहर की सड़कों को दो जोन में विभाजित करने का खाका बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सड़क पर रहेगी पाबंदी
रेलवे स्टेशन से सुराही बाजार, कल्लूगंज और चौक बाजार होते हुए नगर पालिका और थाने तक जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा नहीं दौड़ेंगे। क्योंकि इस सड़क पर बाइक से भी निकलना मुश्किल रहता है। पैदल चलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में दूसरी सड़कों के जरिये चौक बाजार वाली सड़क के चौराहों से निकलने की अनुमति रहेगी।


नजीबाबाद में ई-रिक्शा की भरमार है जबकि सड़कों की चौड़ाई कम है। इस वजह से जाम के हालात रहते हैं। लोगों की आवाजाही आसानी से हो सके, इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। ....केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed