{"_id":"69791141f458eaf0d5090781","slug":"meerut-pauri-highway-bypass-road-is-ready-vehicles-start-passing-through-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-170985-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे का बाईपास मार्ग बनकर तैयार, गुजरने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे का बाईपास मार्ग बनकर तैयार, गुजरने लगे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी के नजीबाबाद बाईपास मार्ग बनकर तैयार हो गया है। मार्ग से वाहन भी गुजरने लगे हैं। कुछ प्वाइंटों पर कार्य होने के बाद सिर्फ अधिकारिक घोषणा होना शेष है। मेरठ से पौड़ी जाने वाले राहगीरों को अब नजीबाबाद से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
मेरठ-पौड़ी हाईवे बाईपास मार्ग तैयार होने के बाद हाईवे अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों ने बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया था। टीम ने फोरलेन के अधिकारियों को कुछ प्वाइंटों पर काम करने और अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य करने के निर्देश दिए।
उच्चाधिकारियों ने अभी बाईपास मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन बाईपास मार्ग बनने के बाद से वाहन दौड़ने लगे हैं। बिजनौर दिशा से आने वाले वाहन कल्हेड़ी मार्ग होते हुए बाईपास मार्ग पर पहुंचते हैं और कोटद्वार दिशा में चले जाते हैं, जिससे राहगीरों का आवागमन में समय बचने लगा है।
उधर, एनएचए अधिकारियों का कहना है कि बाईपास मार्ग को फरवरी में यातायात के लिए खोलने की उम्मीद है।
जलालाबाद होते हुए फोरलेन से गुजर रहे वाहन
नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर सरवनपुर से जलालाबाद होते हुए वाहन गुजरने लगे हैं। फिलहाल काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग के वाहन जलालाबाद से कल्हेड़ी मार्ग होते हुए हरिद्वार दिशा में जा रहे है। जलालाबाद में रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण 90 प्रतिशत हो चुका है। मार्च में फोरलेन पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा। संवाद
जलालाबाद में रेलवे क्राॅसिंग पर पुल तैयार होते ही भागूवाला तक वाहनों का आवागमन बिना बाधा के शुरू हो जाएगा। मेरठ-पौड़ी हाईवे के बाईपास मार्ग पर भी जल्द आवागमन शुरू कराया जाएगा।
- विनोद उनियाल, वरिष्ठ अभियंता, एनएचएआई।
-
Trending Videos