फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paddy procurement in Afzalgarh is zero, farmers are troubled by portal malfunction.

Bijnor News: अफजलगढ़ में धान खरीद शून्य, पोर्टल खराबी से किसान परेशान

Sun, 25 Oct 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement in Afzalgarh is zero, farmers are troubled by portal malfunction.
अफजलगढ़। तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर 24 अक्तूबर तक एक भी क्विंटल धान की तौल नहीं हो सकी है। किसानों का आरोप है कि पोर्टल में खराबी का बहाना बनाकर खरीद को लटकाया जा रहा है, जिससे उन्हें औने-पौने दाम पर राइस मिलर्स को धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भाकियू के जिला सचिव मुख्त्यार सिंह ने बताया कि लेखपाल रिपोर्ट में जितना धान दर्ज है, पोर्टल पर कट-फिट लगाकर उसका नाम मात्र ही सत्यापन किया जा रहा है। बड़े से बड़े किसान का भी 5 से 10 क्विंटल तक ही धान सत्यापित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि पोर्टल की गड़बड़ी के पीछे प्रशासन और राइस मिलर्स की मिलीभगत है। मिलर्स किसानों से कह रहे हैं कि सरकारी पेपर ऑनलाइन करा दो, बाद में पोर्टल सही कर पेमेंट डाल देंगे, लेकिन अभी कम रेट पर धान ले रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक क्षेत्र के 60 से 65 प्रतिशत किसानों का धान निजी मिलर्स द्वारा खरीद लिया गया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को जिला सचिव मुख्त्यार सिंह ने क्रय केंद्र प्रभारी से बात की। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी का कहना है कि जब पोर्टल ही सही डाटा नहीं दिखा रहा तो तौल कैसे करें। वहीं उन्होंने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि शीघ्र किसानों की धान खरीद की समस्या का समाधान नहीं होता है तो भाकियू द्वारा अफजलगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खाद्य विपणन अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जिले भर में पोर्टल में खराबी के चलते किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed