सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakesh Kumar wins the election of Land Development Bank branch representative

Bijnor News: भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में राकेश कुमार विजयी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Kumar wins the election of Land Development Bank branch representative
विज्ञापन
हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय के सभागार कक्ष में संपन्न भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुनाव में कांटे की टक्कर में गांव पुट्टा निवासी राकेश कुमार ने त्रिलोकपुर निवासी धर्मवीर सिंह को 14 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
Trending Videos


शाखा प्रतिनिधि पद के लिए राकेश कुमार और धर्मवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। कुल 2703 शाखा सदस्यों में से 1241 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे मतगणना शुरू की गई। चुनाव अधिकारी राहुल गौतम ने बताया कि मतगणना के उपरांत राकेश कुमार को 14 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके बाद उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राकेश कुमार की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीएम सदर रितु रानी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार, एआरओ ग्राम पंचायत सुशील कुमार, सचिव विनीत कुमार, रिंकू कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed