फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rashtriya Kisan Union staged a sit-in at the power station to protest against power cuts.

Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में राष्ट्रीय किसान यूनियन का बिजली घर पर धरना

Fri, 18 Sep 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Kisan Union staged a sit-in at the power station to protest against power cuts.
नींदड़ू। नींदड़ू बिजली घर से जुड़े 14 गांवों में हो रही बिजली कटौती के विरोध में बुधवार रात किसानों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष नवेद अरशद शबलू के नेतृत्व में बिजली घर पर धरना दिया। अवर अभियंता ने 21 सितंबर तक आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब ढाई घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नींदड़ू खास, अंथाई शेख, मनकुआ और बखशनपुर सहित कुल 14 गांवों को इसी बिजली घर से विद्युत आपूर्ति मिलती है। पिछले करीब दो सप्ताह से इन गांवों में दिन और रात दोनों समय बिजली काटी जा रही थी। यह कटौती प्रतिदिन छह से आठ घंटे तक की जा रही थी, जिससे ग्रामीण परेशान थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे उपभोक्ता राष्ट्रीय किसान यूनियन धामपुर के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने वहां प्रदर्शन शुरू किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल को किसानों ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। उपभोक्ताओं ने विद्युत बिलों और आपूर्ति से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। अवर अभियंता अग्रवाल ने किसानों को 21 सितंबर तक बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से नींदड़ू और आसपास के 14 गांवों में बिजली की समस्या गंभीर बनी हुई थी। दिन के साथ-साथ रात में भी छह से आठ घंटे तक बिजली गुल रहती थी। इससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन और कृषि कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा था। उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला था। इस माैके पर राष्ट्रीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष नवेद अरशद शबलू, रियासत अली, तौफीक अहमद, फरमान अली, वजीर उर्फ होरी कुरैशी, फहीम अशरफ कुरैशी, शबी रईस और कामरान भी धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed