सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The traders reached the Collectorate and submitted a memorandum.

Bijnor News: व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The traders reached the Collectorate and submitted a memorandum.
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। संवाद - फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।
विज्ञापन
बिजनौर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र शाखा के बैनर तले मंगलवार को व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्योग एवं व्यापार जगत को राहत दिए जाने की मांग की।
Trending Videos

व्यापारियों ने बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरों, जटिल नियम-कानूनों और साइबर अपराध जैसी समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों को राहत देने की जरूरत बताई है। उद्योग एवं व्यापार के लिए दिए जा रहे बैंक ऋणों की वर्तमान ऊंची ब्याज दरों में कटौती की जाए। साथ ही व्यापारियों व उद्यमियों के ऋण खातों को केवल तीन माह में एनपीए घोषित किए जाने के नियम में बदलाव कर समय सीमा कम से कम छह माह की जाए। एनपीए हो चुके खातों के लिए विशेष पुनर्गठन योजना लागू करने की भी मांग उठाई गई है। कहा कि जीएसटी की 12 और 28 प्रतिशत स्लैब समाप्त होने के बाद व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे इनपुट टैक्स क्रेडिट लंबित हो गया है। इसे तत्काल जारी किए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर मनोज कुच्छल, मुनीष त्यागी, बीएस राजपूत, मानव सचदेवा, रिजवान अहमद, सचिन राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed