{"_id":"69c6d393548f8510bf0ecf97","slug":"traders-from-delhi-and-ghaziabad-arrested-for-gst-fraud-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-175601-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने पर दिल्ली और गाजियाबाद के व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने पर दिल्ली और गाजियाबाद के व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर पुलिस ने जीएसटी में फर्जी फर्म के जरिए जीएसटी में फर्जीवाड़ा करते हुए सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने में दो कारोबारियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी दिल्ली और दूसरा गाजियाबाद का रहने वाला है। इन पर बिना व्यापार किए ही जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न दाखिल कर आईटीसी का लाभ लेने का आरोप है।
दिसंबर 2025 में सहायक आयुक्त राज्य कर अभिनव सोनी ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि फर्म संचालकों ने बिना वास्तविक व्यापार किए जीएसटी पोर्टल पर फर्जी रिटर्न दाखिल कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया और उसे अन्य को पास कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया। पुलिस की विवेचना के दौरान मामले में दिल्ली निवासी फर्म स्वामी प्रवेश शर्मा के साथ-साथ गाजियाबाद निवासी अमित कुमार सिंघल का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धोखाधड़ी, जालसाजी और षड्यंत्र की धारा भी बढ़ा दीं।
शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवेश शर्मा निवासी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और अमित कुमार सिंघल निवासी नवयुग मार्केट गाजियाबाद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर कागजी लेनदेन दिखाए और आईटीसी के जरिए टैक्स चोरी की। मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले में जांच के आधार पर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos