{"_id":"69cc188bc6e7ee89700b632a","slug":"in-three-years-neither-the-overhead-tank-was-built-nor-the-drinking-water-supply-started-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175846-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन साल में न ओवरहेड टैंक बना, न शुरू हुई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन साल में न ओवरहेड टैंक बना, न शुरू हुई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीरवासुचंद के मौजा मुस्तफाबाद गढ़िया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। नलकूप से सीधे भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में 16 जनवरी 2023 को ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। पूरी परियोजना का निर्माण विंध्या गाजा संस्था द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये से किया जाना है। इस ओवरहेड टैंक से पंचायत के गांव मुस्तफाबाद गढ़िया के करीब 800 से अधिक की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा लेकिन तीन साल में ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हो पाया।
ग्राम निवासी प्रेम सिंह का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इससे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा सकी। शीघ्र पूर्ण रूप से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।
ग्रामीण मनोज कुमार का कहना है कि अभी ओवरहेड टैंक ही नहीं बन पाया है फिर पानी की आपूर्ति किस तरह से होगी। टैंक निर्माण से पूर्व ही बोरिंग व पाइप लाइन बिछा दी गई है। शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
ग्रामीण आशीष कुमार का कहना है कि विभाग की हीलाहवाली के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का लाभ नहीं मिल सका है। बोरिंग से भी सप्लाई नहीं दी जा रही है। पाइप लाइन भी सही से नहीं बिछाई गई है। ग्राम निवासी मोहित कुमार का कहना है कि गांव में पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की शीघ्र आपूर्ति की जाए। जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि वह इस संबंध में दिखवाकर निर्माण कार्य व पानी की आपूर्ति कराने का प्रयास करेंगे।
Trending Videos