{"_id":"6a468fd94d25aa6748097cd6","slug":"up-chandrashekhar-targets-dhirendra-shastri-asks-why-the-parchi-wale-baba-is-silent-and-demands-he-reveal-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना, बोले- बहाने मत बनाओ, राम मंदिर के चंदा चोरों के नाम बताओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना, बोले- बहाने मत बनाओ, राम मंदिर के चंदा चोरों के नाम बताओ
Thu, 02 Jul 2026 09:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:50 PM IST
सार
Bijnor News: धीरेंद्र शास्त्री ने बयान दिया है कि उन्हें राम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों के नाम पता हैं। अगर वे बता देंगे तो उन्हें निपटा दिया जाएगा। इस पर नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि जान के खतरे का बहाना बनाकर नाम लेने से बचने का स्वांग रचा जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। चंद्रशेखर ने लिखा कि दूसरों के जीवन के गहरे राज उजागर करने का दावा करने वाले बाबा, आज राम के नाम पर हुए इतने बड़े घोटाले के दोषियों का नाम बताने से क्यों डर रहे हैं? वे जान के खतरे का बहाना बनाकर नाम लेने से बचने का स्वांग रच रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि जब ईश्वर की पर्ची के नाम पर इतना बड़ा धार्मिक व्यापार खड़ा कर दिया गया, तो आज ईश्वर के घर में हुई कथित लूट पर बाबा के चमत्कारिक दावे कहां गायब हो गए। उन्होंने जोर दिया कि चमत्कार के नाम पर सदियों से जनता को मूर्ख बनाया जाता रहा है। लोगों को अब यह समझना चाहिए कि न्याय धर्म ग्रंथों या पर्चियों से नहीं मिलेगा। न्याय देश के संविधान, कानून और पुलिस की जांच से ही मिलेगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कहा था कि अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे, मैं राम मंदिर चोरी के दोषियों को अच्छी तरह जानता हूं, पर्ची खोलकर उन बड़े नामों का खुलासा करुंगा, तो वह मुझे निपटा देंगे।
विज्ञापन