{"_id":"6148cc058ebc3e69ab411f8e","slug":"uttar-pradesh-moving-fast-towards-uttam-pradesh-kataria-bijnor-news-mrt5571267125","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

नूरपुर में पत्रकारों से बात करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया।
- फोटो : BIJNOR

उत्तम प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: कटारिया
नूरपुर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह में तेजी का साथ आगे बढ़ रहा है।
सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली है। पुलिस 135 अपराधियों का एनकाउंटर किया है, बड़ी संख्या में गैंगेस्टर व रासुका की कार्रवाई की गई है। अपराधियों की एक हजार करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। प्रदेश में भयमुक्त माहौल है और महिलाएं अब रात में भी घर से निकलने में नही डरतीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित चार एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। इनके पूरे होने से प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। प्रदेश में तेजी से निवेश बढ़ रहा है और नये उद्योगों की स्थापना की जा रही है। साढ़े चार साल में 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और सभी भर्तियां पारदर्शिता के साथ हुई हैं।
भाजपा सरकार संस्कृति को बचाने का काम कर रही है। काशी, मथुरा और अयोध्या में उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ये सारा काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और उनके निर्णय लेने की क्षमता के कारण हुआ है। पहली सरकारों में गुंडाराज व भ्र्ष्टाचार का बोलबाला था। भाई भतीजावाद से जनता दुखी थी। दावा किया कि आने वाले समय एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह, राशु चौहान, धर्मेंद्र जोशी, सुनील सैनी, नरेश भाटी, सतवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Trending Videos