फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waiting for repairs for 17 years, the road to Shivpuri is full of potholes.

Bijnor News: 17 साल से मरम्मत का इंतजार, गड्ढों में तब्दील शिवपुरी जाने वाली सड़क

Sun, 25 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Waiting for repairs for 17 years, the road to Shivpuri is full of potholes.
अफजलगढ़ शिवपुरी को जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद (पड़ताल के साथ)
अफजलगढ़। कहीं गहरे गड्ढे तो कहीं उखड़ी सड़क। बारिश होते ही गड्ढों में भर जाता है पानी और वाहन चालकों के लिए रास्ता पार करना चुनौती बन जाता है। यह हाल गांव शिवपुरी को जाने वाले मुख्य मार्ग का है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की वर्ष 2009 में मरम्मत या निर्माण के बाद से ठीक से सुध नहीं ली गई। ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी का मुख्य मार्ग अफजलगढ़ से जसपुर जाने वाले मार्ग से जुड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं। पहले भी कई बाइक और ई-रिक्शा पलटने से लोग चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


सर्वे कई बार, निर्माण का अब भी इंतजार
ग्रामीण संदीप ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
हिमांशु का कहना है कि मार्ग का कई बार सर्वे हो चुका है, फिर भी निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया। चुनाव के समय सड़क बनवाने के वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भुला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा ने कहा कि गहरे गड्ढों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। रेनू देवी के अनुसार, बारिश में पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। राजीव सिंह ने भी जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। संदीप, हिमांशु, दीपा, राजीव, रेनू, अमिताभ, गौरव, सुजीत और सतीश समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरीशंकर ने बताया कि मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed