सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   100-bed boys and girls hostel to be built in Government Medical

Budaun News: राजकीय मेडिकल में बनेगा 100 बेड का बालक व बालिका छात्रावास

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
100-bed boys and girls hostel to be built in Government Medical
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के माध्यम से मेडिकल कॉलेज परिसर में 100 बेड का बालक छात्रावास व 100 बेड का बालिका छात्रावास निर्मित किया जाएगा।
Trending Videos

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास निर्माण से जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा, वहीं उनकी दैनिक आवश्यकताओं और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार के अनुसार यह परियोजना प्रदेश सरकार की चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों में अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं मिल सकें।
छात्रावास निर्माण की स्वीकृति मिलने से कॉलेज के विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों में प्रसन्नता का माहौल है। माना जा रहा है कि इस सुविधा के शुरू होने से न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक क्षमता और प्रतिष्ठा को भी नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed