Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A monkey got inside a mosquito net and injured a woman.

Budaun News: मच्छरदानी में घुसकर बंदर ने महिला को किया जख्मी

Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A monkey got inside a mosquito net and injured a woman.
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव दहेमी में तीन दिन से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। शनिवार रात भी बंदर ने मच्छरदानी में घुसकर एक महिला पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। लगातार तीसरे दिन हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोग रातभर जागकर छतों पर पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव दहेमी निवासी नीलम शनिवार रात घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान एक बंदर उनकी मच्छरदानी में घुस गया और उन्हें जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बंदर को भगाया। इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर लगातार तीन दिन से रात में सो रहे लोगों पर हमला कर रहे हैं। उनका कहना है कि बंदर अब तक आठ लोगों को घायल कर चुके हैं। महिलाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा भय है। बंदर के हमलों से बचने के लिए लोग रात में घरों की छतों पर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक डॉ. प्रशांत राठौर ने बताया कि वन विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को खुद ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ रही है।



ग्राम पंचायत क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का काम ग्राम पंचायत को ही करना है। वन विभाग बंदरों को नहीं पकड़ता। मथुरा की एजेंसी है, जो बंदर पकड़ती है, ग्राम पंचायत उससे संपर्क कर सकती है। जरूरत पड़ेगी तो वह सहयोग करा देंगी। - विनीता सिंह, डीएफओ, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed