फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer killed by rotavator while ploughing in Budaun

बदायूं: जोताई के दौरान रोटावेटर से कटकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 06 Oct 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 06 Oct 2026 04:44 PM IST
सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के भीमपुर दोस्तपुर गांव में सोमवार रात खेत जोतते समय रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था, संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farmer killed by rotavator while ploughing in Budaun
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर दोस्तपुर में सोमवार रात खेत की जोताई कराने गए युवक की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को खेत में छोड़कर जुनावई थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी छत्रपाल (35 वर्ष) क्षेत्र में बटाई पर खेती करता था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह भीमपुर दोस्तपुर स्थित अपने खेत की जोताई कराने के लिए ट्रैक्टर के साथ गया था। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था। खेत में पहुंचने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आने के बाद पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घबरा गया और ट्रैक्टर को खेत में ही छोड़कर जुनावई थाने पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जुनावई पुलिस की सूचना पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार में इकलौता कमाने वाला था छत्रपाल 
छत्रपाल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed