{"_id":"6afff2dac5b041878f0f2fca","slug":"in-badaun-a-woman-has-gone-missing-along-with-her-daughter-and-a-girl-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: घरेलू कलह के बाद महिला बेटी व धेवती के साथ लापता, गंगा में कूदकर जान देने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: घरेलू कलह के बाद महिला बेटी व धेवती के साथ लापता, गंगा में कूदकर जान देने की आशंका
Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
सार
महिला के पति वीरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी शीला 22 वर्षीय व ढाई साल की धेवती रिया गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से चली गई थी। जिसके बाद से वे घर नहीं लौटीं। काफी तलाश करने पर शुक्रवार की सुबह गंगा किनारे दोनों की चप्पल मिलने और एक दुपट्टा मिला। इसके बाद उनके गंगा में डूबने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
घरेलू कलह के बाद महिला बेटी व धेवती के साथ लापता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला शिबू की रहने वाली महिला उर्मिला 45 वर्षीय अपनी बेटी और धेवती के साथ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर से नाराज होकर चली गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर गंगा किनारे दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा रखा मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और गोताखोर महिलाओं की गंगा में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला के पति वीरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी शीला 22 वर्षीय व ढाई साल की धेवती रिया गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से चली गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शीला का उसके पति से काफी समय विवाद चल रहा था। बेटी दो महीने से उनके घर पर ही रह रही है। बेटी और दामाद की फोन पर भी कहासुनी होती रहती थी। इसके बाद गुरुवार को भी दोनों की बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोपहर पत्नी, बेटी और धेवती को लेकर घेर की तरफ गई। वह उस समय बाजार के लिए चले गए थे। लौटकर आने पर तीनों घर पर नहीं मिली तो उनके बारे में जानकारी करने पर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद दामाद को कॉल कर उनके बारे में पूछताछ की, तो दामाद के भाई ने उनके साथ गाली-गलौज की। काफी तलाश करने पर शुक्रवार की सुबह गंगा किनारे दोनों की चप्पल मिलने और एक दुपट्टा मिला। इसके बाद उनके गंगा में डूबने की आशंका जताई गई। डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते स्टीमर और स्थानीय गोताखोर और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हुई है। वहीं, मौके पर एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगाई गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
