फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man climbing tree to break dry branch came into contact with HT line died

मजबूरी बन गई मौत: लकड़ी तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की गई जान, एक चूक और कट गई लाइफ लाइन; वीडियो में कैद मंजर

Fri, 18 Sep 2026 04:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता लड़की तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। घर में गैस चूल्हा नहीं है इसलिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता है।

विज्ञापन
man climbing tree to break dry branch came into contact with HT line died
पेड़ पर लटकी जुलकरन की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया, इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घास काटकर लौट रहे थे घर
गांव भद्रा निवासी जुलकरन (35) पुत्र अली अख्तर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घास काटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें शीशम के पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखाई दी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के पास से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता लड़की तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। घर में गैस चूल्हा नहीं है इसलिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed