{"_id":"69ad3d346b454e6c450d9b09","slug":"man-died-after-being-crushed-by-a-tractor-in-budaun-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की मौत के मामले में जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं जिले में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह रविवार सुबह खेत पर जा रहा था। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर मामूली विवाद के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी राजेश (35 वर्ष) पुत्र सुरेश रविवार की सुबह अपने खेत पर जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक ट्रैक्टर लेकर आया और राजेश के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में उसको बरेली ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले आरोपी से हुआ था विवाद
बरेली से उसका शव सीएचसी पहुंचा तो पुलिस बल मौके पर आ गया। अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हंगामा होने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपी से राजेश का विवाद हो गया था। इसी के चलते उसने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या की है।
मृतक के परिजन ने मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ केके तिवारी का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
