{"_id":"69ae23b6c7f5cb89e1028311","slug":"video-youth-celebrated-team-indias-victory-in-budaun-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News : टीम इंडिया की जीत पर युवाओं ने मनाया जश्न, लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News : टीम इंडिया की जीत पर युवाओं ने मनाया जश्न, लहराया तिरंगा
Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:04 AM IST
टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पर बदायूं शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रानी लक्ष्मीबाई चौक पर देर रात तक जश्न मनाया गया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कई युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।