{"_id":"69ae8a6927707ecd810ec91f","slug":"video-badaun-players-celebrated-team-indias-victory-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टीम इंडिया की जीत पर बदायूं के खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 WC: टीम इंडिया की जीत पर बदायूं के खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:22 PM IST
Link Copied
टी-20 क्रिकेट विश्वकप मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद बदायूं में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में सोमवार को स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए जमकर जश्न मनाया और खिलाड़ियों को बधाई दी। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि टीम इंडिया की जीत से उन्हें भी क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। खिलाड़ियों ने मैदान में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया आगे भी इसी तरह जीत हासिल करती रहेगी। इस अवसर पर मौजूद कोच और अभिभावकों ने भी बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम की सफलता से युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह पैदा होता है। मैदान में देर तक बच्चों का जश्न और उत्साह देखने लायक रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।