सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minister BL Verma says Opposition conduct in Parliament is shameful and anti-women

Budaun News: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बोले- संसद में विपक्ष का आचरण शर्मनाक और महिला विरोधी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

 केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि संसद में 16 और 17 अप्रैल की घटनाओं ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने विपक्ष के आचरण को शर्मनाक और अलोकतांत्रिक बताया।

Minister BL Verma says Opposition conduct in Parliament is shameful and anti-women
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों से जुड़े विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को बदायूं स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुई घटनाओं ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।

Trending Videos


वर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार हैं और चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उनका स्वाभाविक अधिकार है, कोई उपकार नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी परिसीमन से जुड़े भ्रम को दूर करते हुए कहा है कि इससे किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा। बीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी पर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर पूरी प्रक्रिया को टालने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे तुष्टिकरण और ध्यान भटकाने का बहाना बताया।

मंत्री ने कहा- विपक्ष का आचरण शर्मनाक
मंत्री वर्मा ने संसद में विपक्ष के आचरण को शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने केवल विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है। वर्मा ने यह भी कहा कि जब भी महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की बात आती है, ये दल राजनीतिक बहानों और देरी का सहारा लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed