फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power supply disrupted by storm; trees fell and several houses were damaged in various locations.

Budaun News: आंधी में विद्युत व्यवस्था चौपट, कई जगह गिरे पेड़, कई मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storm; trees fell and several houses were damaged in various locations.
दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद
बदायूं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे और दोपहर बाद आई आंधी संग बारिश ने जिले में भारी नुकसान पहुंचाया। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। जिले के बगरैन, बिसौली, सैदपुर और करेगी क्षेत्र में विद्युत तारों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर एक दर्जन पेड़ और डालियां टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गईं, जिससे तारों के टूटने के साथ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। फैजगंज बेहटा व सैदपुर में 33 केवी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से तीन उपकेंद्र ठप हो गए। करीब 94 गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। देर शाम तक सप्लाई चालू नहीं हुई। वहीं, पेड़ कहीं कार और कहीं मकान पर गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट दुरुस्त के साथ क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। वहीं, बगरैन-बिसौली मार्ग पर तेज आंधी-बारिश के चलते एक पेड़ निजी नलकूप की बिजली लाइन पर गिर गया। इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधे एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जेई अनिरुद्ध सिंह और लाइनमैन अरविंद मौके पर पहुंचे। टीम ने तुरंत रास्ते को साफ कराकर आवागमन सुचारू कराया। विद्युत टीमें लाइनों की मरम्मत में जुटी हैं, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। उधर, आंधी से किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी और बाली निकली अगेती धान की फसल जमीन पर बिछ गई। फसल गिरने से पैदावार घटने व पुआल खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा व सैदपुर व बिसौली समेत कई क्षेत्रों में आंधी में पेड़ गिरने की वजह से 33 केवी विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुछ खंभे भी टूटे हैं। लाइनों को ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, बदायूं ----


यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा, ठेकेदार समेत दो लोग दबे
दातागंज। ब्लॉक परिसर में तेज हवा के चलते यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ की डालों के नीचे एक लग्जरी कार आ गई। कार के अंदर बरेली निवासी ठेकेदार मोहम्मद रफीक और उनका एक साथी मौजूद था। गनीमत रही कि दोनों को चोट नहीं आई। पेड़ का अधिकांश भार ब्लॉक की चहारदीवारी पर गिरा, जिससे बड़ा हादसा बच गया। लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। संवाद

बगरैन क्षेत्र में तेज आंधी में उखड़े पेड़, मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ भैंसें दबीं
बगरैन। क्षेत्र में आई आंधी में करेगी गांव में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। एक पेड़ के नीचे बंधी विजेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह की तीन भैंसें दब गईं, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया। वहीं परमेंद्र पुत्र नत्थू सिंह की भैंस पेड़ के नीचे दबने से घायल हो गई। एक पेड़ गांव के हनुमान मंदिर पर गिर गया, जबकि एक प्राचीन नीम का पेड़ भगवान दास मौर्य के मकान पर गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। तेज आंधी में गांव के दो बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बगरैन से रेलवे स्टेशन करेगी जाने वाले मार्ग पर भी पेड़ गिरने से अवरुद्ध हो गया, पेड़ को वन विभाग ने हटाकर सुचारू कराया। आंधी-बारिश से धान की फसल भी खेतों में बिछ गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। ग्राम प्रशासक रितेश चौहान ने बताया कि नुकसान की सूचना तहसील प्रशासन को दी, जिस पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। संवाद

अघोषित बिजली कटौती से उसहैत में उपभोक्ता परेशान
उसहैत। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। नगर में रोज आठ घंटे तक बिजली गुल हो रही है, वहीं ग्रामीण फीडरों की हालत और भी खराब है। ग्राम गढ़िया हरदोपट्टी में रात में 8 घंटे तक अघोषित कटौती रही। ग्राम खेड़ा जलालपुर में सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक सप्लाई बंद रही। विद्युत अधिकारियों ने कोयले की कमी के चलते बिजली की उपलब्धता कम होने की बात कही है। संवाद

दबतोरी में धान की फसल गिरी, पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध
दबतोरी। क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा से कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। वहीं खेतों में धान की फसल जमीन पर गिर गई। ललुआ नगला के किसान सुभाष सिंह, श्यामबाबू शर्मा, कुशलपाल सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि जिन खेतों में धान की बाली निकल चुकी थी, वह बारिश में गिर गई है। किसान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी में उनका एक सागौन का पेड़ गिर गया। धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। वहीं दबतोरी-सिरौली मार्ग पर ललुआ नगला के पास आंधी में एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। संवाद ----

फैजगंज बेहटा के 24 गांवों में गुल हुई बिजली

फैजगंज बेहटा। क्षेत्र में आई आंधी की वजह से कस्बा समेत आसपास के 24 गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से ठप है। शाम 5 बजे तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र भी अंधेरे में डूबा है और उसके चारों फीडर बंद हैं। जेई बजरंगी लाल ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई बाधित है। मरम्मत कार्य चल रहा है और देर शाम तक सप्लाई आने की संभावना है। संवाद

सैदपुर में 70 गांवों में 12 घंटे से बिजली गुल

सैदपुर। बृहस्पतिवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश से सैदपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। कालू कमालपुर के पास और बगरैन-दिसौलीगंज के बीच 33 केवी की मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से सैदपुर, दिसौलीगंज और बगरैन उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। तीनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 70 गांवों में पिछले 12 घंटे से बिजली ठप रही। करीब एक लाख से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि लाइन से पेड़ों की कटाई कर हटाने का काम चल रहा है। रात 9 बजे तक चेकिंग कर आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। बगरैन उपकेंद्र की लाइन से पेड़ हटाकर सफाई करने के बाद 12 घंटे बाद शाम 6 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

दातागंज में पेड़ गिरने से दबी बरेली के ठेकेदार की कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed