फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wife commits suicide hurt by husband love affair in Budaun

बदायूं: प्रेम विवाह के आठ साल बाद पति दूसरी महिला से करने लगा प्यार, आहत पत्नी ने दी जान

Mon, 28 Sep 2026 12:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 28 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

बदायूं में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उसने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता के पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। इससे आहत होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया।  

विज्ञापन
wife commits suicide hurt by husband love affair in Budaun
महजबीन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने शनिवार रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।  

विज्ञापन


जालंधरी सराय निवासी नसीर ने बताया कि उनकी बेटी महजबीन (26) की लव मैरिज आपसी सहमति से कबूलपुरा निवासी फुरकान से करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटा भी है। बेटी का पति फुरकान पेंट का काम करने के लिए कोल्हापुर जाता था। इस दौरान महजबीन मायके में रहा करती थी। 

विज्ञापन

प्रेमिका से फोन पर बात करता था पति 
उनके मुताबिक, पेंट का काम करने के दौरान ही फुरकान का किसी दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह उस महिला से लगातार फोन पर बातचीत किया करता था, जिसका विरोध महजबीन किया करती थी। इसके कारण दंपती अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार मामला मायके और पुलिस तक भी पहुंचा, फिर भी विवाद का समाधान नहीं हो सका। 

शनिवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को जबरन विषाक्त खिलाने का आरोप लगाया है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed