फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman dies under suspicious circumstances on Raksha Bandhan in Budaun

बदायूं: रक्षाबंधन पर पति ने नहीं भेजा मायके, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances on Raksha Bandhan in Budaun
अर्चना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में विवाहिता अर्चना (30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सड़क हादसे में विवाहिता की मौत होने की सूचना दी, जबकि मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन




विवाहिता के भाई राहुल ने बताया कि उनकी बहन की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। आरोप है कि सास भी विवाहिता को परेशान करती थी। दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रक्षाबंधन पर विवाहिता ने मायके जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पति ने उसे मायके नहीं भेजा था।
विज्ञापन


मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता से मारपीट की। बाद में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को हादसे में मौत होने की जानकारी दी। मायके वालों ने शव की स्थिति देख घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सास पर जेवर उतारने का आरोप 
उनका यह भी आरोप है कि विवाहिता की मौत के बाद सास ने उसके शरीर से जेवर उतार लिए गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मायके पक्ष ने सहसवान थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed