{"_id":"6ab6356bdad502ca2700927a","slug":"youth-on-motorcycle-dies-after-sustaining-neck-injury-while-removing-tin-shed-in-badaun-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पिकअप से टीन शेड उतारते समय बाइक सवार युवक की गर्दन में लगा शेड, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पिकअप से टीन शेड उतारते समय बाइक सवार युवक की गर्दन में लगा शेड, एक की मौत, दो घायल
Fri, 25 Sep 2026 02:19 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:19 PM IST
सार
जाफरपुर गांव के पास टीन शेड उतारते समय हुए हादसे में अंकुश (22) की गर्दन में शेड लगने से मौत हो गई। उसके चचेरे भाई राकेश और पड़ोसी दिलीप भी घायल हुए।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के समीप सड़क पर टीन शेड उतारने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चंदोई गांव निवासी अंकुश 22 उम्र पुत्र प्रेम सिंह अपने चचेरे भाई राकेश 20 वर्ष और पड़ोसी दिलीप 20 वर्ष के साथ बाइक से संभल जिले के चंदौसी स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहा था। पूर्व प्रधान के घर के सामने पिकअप से टीन शेड उतारा जा रहा था। शेड को दूसरी ओर करते समय उसका हिस्सा अंकुश की गर्दन में लग गया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राकेश और दिलीप भी हादसे में सड़क पर गिरने से घायल हो गए। दोनों ने आसपास के लोगों की मदद से अंकुश को चंदौसी के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश और दिलीप का उपचार चल रहा है। अंकुश की मौत की खबर मिलते ही चंदोई गांव स्थित उसके घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश संभल जिले के चंदौसी की एक फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि हादसे की जानकारी कराई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन