{"_id":"6adcec88accd09ec890e294a","slug":"a-cc-cement-concrete-road-will-be-constructed-from-kala-aam-to-bhur-road-at-a-cost-of-eight-crore-rupees-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-169178-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: काला आम से भूड़ रोड तक आठ करोड़ से बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: काला आम से भूड़ रोड तक आठ करोड़ से बनेगी सीसी सड़क
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर के प्रमुख मार्ग काला आम से भूड़ चौराहे तक जर्जर सड़क से परेशान लोगों को जल्द स्थायी तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। सड़क के निर्माण से मुख्य बाजार में आवागमन सुगम होने के साथ ही वाहन चालकों और व्यापारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
काला आम से भूड़ चौराहे तक का मार्ग शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस रास्ते से प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं। सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ने और गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बाजार क्षेत्र में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और व्यापारियों को इससे दिक्कत होती है। दो साल से सड़क की बदहाली झेल रहे लोगों को अब इसके निर्माण की उम्मीद जगी है।
आठ करोड़ से बनेगी सीसी सड़क
बीकेडीए की ओर से काला आम से भूड़ चौराहे तक सड़क निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सीमेंट कंक्रीट से सड़क बनने पर इसके टिकाऊ होने और बार-बार मरम्मत की जरूरत कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सबसे खराब हिस्सों में लगवाई जा रही टाइल्स
सड़क निर्माण की प्रक्रिया के बीच नगर पालिका ने फिलहाल जर्जर हिस्सों में 1.75 करोड़ रुपये से टाइल्स लगवाने का काम शुरू कराया है। इसका उद्देश्य सड़क के उन हिस्सों को अस्थायी रूप से दुरुस्त करना है, जहां गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। व्यापारी राजेश अग्रवाल का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण रोजाना इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्थायी निर्माण होने तक मरम्मत से कुछ राहत मिल सकती है।
पहले पीडब्ल्यूडी ने की थी पहल
काला आम से भूड़ चौराहे तक सड़क के निर्माण को लेकर पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से भी पहल की गई थी। हालांकि नगर विकास विभाग लखनऊ की ओर से सड़क को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर करने से इन्कार कर दिया था, जिसके चलते इस रोड के निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी।
व्यापारियों और राहगीरों को मिलेगी राहत
यह मार्ग शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस रोड से होकर न केवल लोग शिकारपुर, स्याना, जहांगीराबाद, अनूपशहर, औरंगाबाद, लखावटी, खानपुर की ओर से आते हैं बल्कि शहर के प्रमुख बाजार डिप्टी गंज, अंबर सिनेमा, बूरा बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, मंडी फतेह गंज समेत अन्य प्रमुख बाजारों के लिए भी यहीं से होकर गुजरना पड़ता है।
कोट-- -
काला आम से स्याना अड्डा रोड पर फिलहाल टाइल्स लगवाई जा रही हैं। बीकेडीए की ओर से इस रोड को सीसी बनाने के लिए पहल की गई है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इससे जर्जर सड़क का स्थायी समाधान हो सकेगा।-- - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
काला आम से भूड़ चौराहे तक का मार्ग शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस रास्ते से प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं। सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ने और गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बाजार क्षेत्र में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और व्यापारियों को इससे दिक्कत होती है। दो साल से सड़क की बदहाली झेल रहे लोगों को अब इसके निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
आठ करोड़ से बनेगी सीसी सड़क
बीकेडीए की ओर से काला आम से भूड़ चौराहे तक सड़क निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सीमेंट कंक्रीट से सड़क बनने पर इसके टिकाऊ होने और बार-बार मरम्मत की जरूरत कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सबसे खराब हिस्सों में लगवाई जा रही टाइल्स
सड़क निर्माण की प्रक्रिया के बीच नगर पालिका ने फिलहाल जर्जर हिस्सों में 1.75 करोड़ रुपये से टाइल्स लगवाने का काम शुरू कराया है। इसका उद्देश्य सड़क के उन हिस्सों को अस्थायी रूप से दुरुस्त करना है, जहां गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। व्यापारी राजेश अग्रवाल का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण रोजाना इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्थायी निर्माण होने तक मरम्मत से कुछ राहत मिल सकती है।
पहले पीडब्ल्यूडी ने की थी पहल
काला आम से भूड़ चौराहे तक सड़क के निर्माण को लेकर पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से भी पहल की गई थी। हालांकि नगर विकास विभाग लखनऊ की ओर से सड़क को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर करने से इन्कार कर दिया था, जिसके चलते इस रोड के निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी।
व्यापारियों और राहगीरों को मिलेगी राहत
यह मार्ग शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस रोड से होकर न केवल लोग शिकारपुर, स्याना, जहांगीराबाद, अनूपशहर, औरंगाबाद, लखावटी, खानपुर की ओर से आते हैं बल्कि शहर के प्रमुख बाजार डिप्टी गंज, अंबर सिनेमा, बूरा बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, मंडी फतेह गंज समेत अन्य प्रमुख बाजारों के लिए भी यहीं से होकर गुजरना पड़ता है।
कोट
काला आम से स्याना अड्डा रोड पर फिलहाल टाइल्स लगवाई जा रही हैं। बीकेडीए की ओर से इस रोड को सीसी बनाने के लिए पहल की गई है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इससे जर्जर सड़क का स्थायी समाधान हो सकेगा।