Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A massive fire broke out in a hut due to a spark from a firecracker; a mother and her two young sons sustained burns.

Bulandshahar News: पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी भीषण आग, मां समेत दो मासूम बेटे झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव बुटैना में रविवार देर रात पटाखे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर मां और उसके दो मासूम बेटे गंभीर रूप से झुलस गए जबकि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव बुटैना निवासी भीम वाल्मीकि रविवार रात परिजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे घर के बाहर बनी झोपड़ी में पटाखे की चिंगारी गिरने से अचानक आग भड़क उठी। रात में उठी मोनिका ने आग की लपटें देख शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के मुख्य द्वार व चौखट को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर फंसे परिजनों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को पीछे की दीवार तोड़नी पड़ी। सबमर्सिबल चलाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा कूलर, बिस्तर, बर्तन समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

हादसे में मोनिका और उनके दोनों मासूम बेटे तनिष व शिवम झुलस गए। परिजनों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से मोनिका को मेरठ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed