{"_id":"6a74bcffb988d9e4490533c8","slug":"accused-came-to-kill-the-shopkeeper-teenage-customer-hit-by-a-bullet-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113731-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकानदार को मारने आया था आरोपी, ग्राहक किशोर को लग गई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकानदार को मारने आया था आरोपी, ग्राहक किशोर को लग गई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुर। कस्बा स्थित पुराना बाजार में बुधवार दोपहर को आरोपी दुकानदार को गोली मारने आया था। जब आरोपी ने फायरिंग की तो दुकानदार तो बच गया और वहां मौजूद ग्राहक 16 वर्षीय उमर के गोली लग गई। उमर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
जहांगीरपुर के व्यापारियान मोहल्ला निवासी आमिर खान ने तहरीर में बताया कि उन्होंने पड़ोसी युसूफ से एक प्लॉट खरीदा था। इसका बैनामा आमिर ने अपनी मां शमीम के नाम कराया था। इसके लिए उन्होंने इसके लिए युसूफ के बेटे शेर मोहम्मद को बैनामे के लिए सात लाख रुपये दे दिए और दो अगस्त को 1.95 लाख रुपये भी दे दिए।
इसके बावजूद शेर मोहम्मद का छोटा भाई भूरी उर्फ नजर भी उनसे रुपये मांग रहा था तो उन्होंने बता दिया कि रुपये पीड़ित ने शेर मोहम्मद को दे दिए हैं। भूरी ने फिर भी आमिर से रुपये मांगे और दोनों के बीच विवाद हो गया। बुधवार दोपहर को आमिर पुराना बाजार में स्थित अपनी रेत व ईंट की दुकान पर मौजूद थे।
विज्ञापन
तभी भूरी उर्फ नजर मोहम्मद वहां आया और तमंचे से फायरिंग कर दी। आमिर ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन गोली बाजार में सामान लेने आए उमर की पीठ पर लग गई। इसमें उमर घायल हो गया और आरोपी वहां से भाग गया। जेवर एसीपी राजीव कुमार सिसोदिया का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी भूरी उर्फ नजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।