{"_id":"6a74bfe3d03b865fd308616e","slug":"rain-disrupts-power-system-supply-out-for-10-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-162049-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, 10 घंटे तक गुल रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, 10 घंटे तक गुल रही आपूर्ति
विज्ञापन
बाधित बिजली सप्लाई को बहाल करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद में बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। नगर समेत करीब 400 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जगह-जगह फाल्ट और ट्रांसफार्मरों में खराबी आने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में 10 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने से लोगों को पेयजल, घरेलू कार्य और कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार तड़के शुरू हुई बारिश के दौरान नगर, जहांगीराबाद, खुर्जा, अनूपशहर, नरसेना, डिबाई, जहांगीरपुर, गुलावठी, सिकंदराबाद देहात, अहार और ऊंचागांव समेत कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। खुर्जा के तेलियाघाट और कालिंदी कुंज बिजलीघर के ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आने से सुबह करीब छह बजे से दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही।
बिजली नहीं मिलने से घरों में मोटर नहीं चल सकीं, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। इनवर्टर भी लंबे कटौती के कारण जवाब दे गए। लोगों ने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग होने से विद्युत उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहा।
विज्ञापन
उधर, मांगरौल, चित्सौन और कैलावन फीडर से जुड़े गांवों में हालात और भी खराब रहे। इन क्षेत्रों में फॉल्ट और लाइन खराब होने के कारण 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीणों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कहां कितनी देर प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
क्षेत्र
बिजली कटौती
जहांगीराबाद
6 घंटे
अनूपशहर 6 घंटे
नरसेना 7 घंटे
सिकंदराबाद
6 घंटे
अहार
7 घंटे
ऊंचागांव
6 घंटे
डिबाई 8 घंटे
जहांगीरपुर
8 घंटे
गुलावठी 6 घंटे
खुर्जा 6 घंटे
कोट-- - बारिश के कारण कई स्थानों पर फाल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या हुई। बार-बार बारिश होने के चलते समस्या को दूर करने में परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारी भेजकर समस्या को दूर कराया गया है। -- - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम

कोट

बाधित बिजली सप्लाई को बहाल करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। संवाद