सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bharti Sharma selected in UP's Ranji team

Bulandshahar News: उप्र की रणजी टीम में भारती शर्मा का हुआ चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bharti Sharma selected in UP's Ranji team
महिला क्रिकेटर भारती शर्मा
विज्ञापन
बुलंदशहर। मालागढ़ निवासी क्रिकेटर भारती शर्मा का चयन रणजी खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारती का चयन पिछले दिनों लखनऊ में हुए कैंप में शानदार प्रदर्शन पर हुआ है। सोमवार को भारती को राजकोट बुलाया गया है। मंगलवार से राजकोट में रणजी ट्रॉफी शुरू होगी। भारती शर्मा के चयन पर कोच, मां, ग्रामीण और बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बधाई दी।
Trending Videos

मालागढ़ निवासी विशेष कुमार की पुत्री भारती शर्मा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज और दाहिने हाथ की बल्लेबाज हैं। भारती शर्मा के पिता का बचपन में ही देहांत हो जाने पर मां बीना देवी ने गांव में मजदूरी करके उन्हें सिखाया। क्रिकेटर भारती शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में लगातार तीसरी बार चयन हो चुका है। चयन से पूर्व लखनऊ में 27 जनवरी से आयोजित हुए सीनियर महिला क्रिकेट टीम के कैंप में शामिल रहीं। इसमें शानदार प्रदर्शन करने पर यूपीसीए ने टीम में शामिल किया है। भारती शर्मा ने इस चयन का श्रेय अपनी मां एवं कोच सुखदेव शर्मा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सुखदेव शर्मा ने बताया कि भारती ने एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारती के चयन से पूरी एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी है। भारती शर्मा का रणजी टीम में वर्ष 2024, वर्ष 2025 और अब वर्ष 2026 में तीसरी बार चयन हुआ है। इसके अलावा सीनियर महिला टी-20 कैंप व टीम, अंडर-23 कैंप में दो बार, एक बार सीनियर टीम के कैंप, चैलेंजर ट्रॉफी और उप्र की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में प्रतिभाग कर चुकी है।
भारती शर्मा के चयन होने पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डीएस चौहान (पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश), सचिव महेश गुप्ता, अमरीश गुप्ता, प्रो. भीष्म सिंह, राजेश शर्मा, मुनेश गिरि एवं गांव निवासी सूर्या शर्मा समेत अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed