{"_id":"6aa9951a47784d89c20042d9","slug":"bulandshahr-cng-car-suddenly-catches-fire-driver-saves-his-life-by-jumping-out-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: सीएनजी कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 9 महीने पहले ही खरीदी थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: सीएनजी कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 9 महीने पहले ही खरीदी थी गाड़ी
Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
सार
भूड़ चौराहे के पास बुधवार रात करीब दस बजे सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूड़ चौराहे के पास बुधवार रात करीब दस बजे सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सिकंदराबाद के गांव चंदेरू निवासी सोनू ने बताया कि उसने दिसंबर 2025 में होंडा की सीएनजी ऑरा कार खरीदी थी। वह कार को ओला टैक्सी में चलाते थे।
विज्ञापन
बुधवार को रात में नोएडा सवारी छोड़कर आये थे। रात करीब 10 बजे वह बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर खाना खाने के लिए उन्होंने कार को रोका। जैसे ही कार को बंद किया तो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग लगने से अफरा तफरी का माहौल
घटना की जानकारी दमकल विभाग को देने के साथ ही पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग से उनकी कार पूरी तरह से जल गई। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि भूड़ चौराहे पर सीएनजी कार में अचानक आग लग गई थी।
विज्ञापन
दमकल ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।