सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crowds gathered in Aurangabad for Mahakali processions

Bulandshahar News: औरंगाबाद में महाकालियोंं की शोभायात्राओं में उमड़ा सैलाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Aurangabad for Mahakali processions
औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस में शामिल लांगुरिया। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। कस्बे में श्री चंडी काली कमेटी और माता महाकाली कमेटी के तत्वाधान में महाकालियोंं की विशाल शोभायात्रा डीजे और बैंड बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। महाकाली का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। मोहल्ला अजीजाबाद स्थित मां चामुंडा मंदिर और प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर से महाकालियों की दो अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गई। अखाड़े के खलीफा मंगलसेन शर्मा और राजाराम सैनी ने मां चामुंडा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना सम्पन्न कराई।महाकालियों का रूप धारण किए बबलू लोधी और नरेश सैनी ने तलवार से अखाड़ेबाजी का प्रदर्शन किया।शोभायात्रा में शिव पार्वती,दुर्गे मां, गणेश भगवान, राम लक्ष्मण आदि झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में सर्राफ सचिन वर्मा, रवि शर्मा, बूच्छी सैनी, सुरेंद्र लोधी, रंजीत सैनी, योगेंद्र लोधी, हरिशंकर गिरी, महेंद्र दिवाकर,बंटी वाल्मीकि, विशाल वर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा व प्रेम सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed