सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   district exhibition

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी में पहली बार दिखेगी जलपरी, बनेगी आकर्षण का केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
district exhibition
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में प्रतिवर्ष कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार दर्शकों को बिल्कुल नया रोमांचक अनुभव देने जा रही है। शहर में पहली बार जलपरी शो का आयोजन होने जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित विदेशी महिला तैराक मछली के रूप में करतब करते हुई दिखाईं देंगे। चार साल बाद सर्कस का लोग आनंद ले सकेंगे। जिला प्रशासन आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। मैदान में झूले व दुकानें लगने लगी हैं। बोर्ड परीक्षा के बाद जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
Trending Videos

जिले की ऐतिहासिक प्रदर्शनी का 100 साल पूर्व से आयोजन होता आ रहा है। इसमें जनपद के साथ ही प्रदेश के क्षेत्रों से दुकानदार आते हैं। शहर के लोग उत्सव के रूप में इस आयोजन को देखते हैं। ऐसे में आयोजक व ठेकेदार लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम करते हैं। प्रतिवर्ष झूले के साथ विभिन्न दुकानें और खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साथ ही प्रतिवर्ष प्रदर्शनी में कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी ठेकेदार विपिन शर्मा ने बताया कि जिले के लोगों के लिए एक बार फिर सर्कस का आयोजन करेंगे। साथ ही जलपरी शो लगेगा। जिसमें रशियन, नेपाली और साउथ इंडिया से महिला कलाकारों के पानी में जलपरी रूप नृत्य करेंगे। कलाकारों के लाइव शो के दौरान पानी में अलग-अलग कलाएं प्रस्तुत करने से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इससे पूर्व जलपरी शो अलीगढ़ में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जिला प्रदर्शनी में आने वाले लोग और खासकर बच्चे इस शो को देखने के बाद इसे खास अनुभव के रूप में याद करेंगे।

जिला प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लगभग सभी कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद शुभारंभ प्रस्तावित है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी कार्य चल रहा है। - संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट/जिला प्रदर्शनी प्रमुख मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed