सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four arrested for assaulting home guards

Bulandshahar News: होमगार्डों के साथ मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for assaulting home guards
विज्ञापन
गुलावठी। नगर के शहीद स्मारक चौक पर होमगार्डों और पीआरडी जवान से मारपीट कर वर्दी फाड़ने के मामले में कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
Trending Videos

बीते मंगलवार को बीच सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर यह घटना हुई थी। मंगलवार दोपहर को शहीद स्मारक चौक के पास कुछ लोगों ने होमगार्डों के साथ मारपीट की थी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब उन्हें सड़क के बीच खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा गया था। इस दौरान होमगार्ड जितेंद्र की वर्दी भी फाड़ दी थी। पुलिस ने मारपीट करने और होमगार्ड पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने के आरोप में इन चारों आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होमगार्ड जितेंद्र सिंह की तहरीर पर सुरेंद्र व गजेंद्र व तीनों भाई चमन सिंह, पवन और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed