फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire broke out in a closed house, household items burnt

Bulandshahar News: बंद मकान में लगी आग,घर का सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed house, household items burnt
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित मोहल्ला सूर्यानगर में बृहस्पतिवार की सुबह बंद मकान में आग लग गई। मकान से धुआं उठा देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मोहल्ला निवासी जितेंद्र, सुनील ने बताया कि उन्होंने सुरेशचंद के मकान से सुबह करीब दस बजे धुआं उठा हुआ देखा। समय के साथ धुआं बढ़ता चला गया। मकान पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया कि आग से घर में रखा फ्रिज, कूलर, एसी, वाशिंग मशीन और कपड़े आदि जल गए। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से घरेलू सामान जल गया। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed