फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Groom fires multiple rounds in air at wedding in Bulandshahr

शादाब ने क्यों की ये शरारत?: दूल्हे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता हैं बड़ी मांस फैक्टरी के मालिक; देखें वीडियो

Mon, 07 Sep 2026 06:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 06:03 PM IST
सार

यह घटना खुर्जा के तरीनान मोहल्ले की बताई जा रही है। बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा दूल्हा इसी मोहल्ले का निवासी शादाब है, जो एक बड़ी मांस फैक्टरी संचालक का बेटा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Groom fires multiple rounds in air at wedding in Bulandshahr
फायरिंग करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मात्र छह सेकंड के इस वायरल वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के जश्न के दौरान पिस्टल से हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, दूल्हे ने लगभग 17 राउंड हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन


पिता हैं मांस फैक्टरी के मालिक
यह घटना खुर्जा के तरीनान मोहल्ले की बताई जा रही है। बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा दूल्हा इसी मोहल्ले का निवासी शादाब है, जो एक बड़ी मांस फैक्टरी संचालक का बेटा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस कृत्य को पुलिस की लापरवाही से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग युवाओं के हाथ में हथियारों की आसान उपलब्धता और उनके दुरुपयोग पर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को नहीं पता कहां का है वीडियो
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह वीडियो वास्तव में कब और किस जगह का है। 

विज्ञापन

अब इस बात की जानकारी जुटा रही पुलिस
खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने इस संबंध में बताया कि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कितने दिन पुरानी है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और तारीख की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed