फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mercury drops by five degrees due to light rain; cold intensifies.

Bulandshahar News: बूंदाबांदी से पांच डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद बादल छंटने लगे और धूप निकल आई। हालांकि, बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। मौसम में आए बदलाव का असर शहर से लेकर देहात तक दिखाई दिया। सड़कों और बाजारों में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भी बूंदाबांदी के बीच केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। वहीं, मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई। इन दिनों जिले में धान की फसल की कटाई और निकासी का काम चल रहा है। इसके साथ ही आलू की बोआई जारी है, जबकि किसान गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में बारिश होने से खेती-किसानी के काम प्रभावित होने की आशंका है। किसान मुनेश कुमार और बबलू ने बताया कि अब बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, आलू और गेहूं की बोआई भी प्रभावित होगी। जिन खेतों में आलू की बोआई हो चुकी है, वहां अधिक नमी के कारण बीज खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को हवा में नमी 90 फीसदी और हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि अब जिले में बारिश की संभावना कम है। आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे आने वाले दिनों में ठंड का अहसास बढ़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed