फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notorious cattle smuggler arrested in encounter by Chola police Bulandshahr

यूपी: पुलिस और शातिर गोतस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; 15 अगस्त को जंगल में की थी गोकशी

Mon, 07 Sep 2026 12:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 12:58 PM IST
सार

बुलंदशहर में बीती देर रात चोला थाना पुलिस की सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक शातिर गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Notorious cattle smuggler arrested in encounter by Chola police Bulandshahr
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोतस्कर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोला थाना पुलिस की रविवार देर रात सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर पचौता गेट के सामने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान शातिर गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा कर घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,रविवार देर रात चोला पुलिस सिकंदराबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ फारुख पुत्र आशिक निवासी गांव सुतारी, थाना चोला के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को जंगल में की थी गोकशी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का गोतस्कर है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त को चोला क्षेत्र में गांव सब्दलपुर और सुतारी के बीच जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में चोला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 217/26 के तहत गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में चोला थाने में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को उपचार के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed