फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shikarpur MLA and former minister Anil Sharma has passed away

बुलंदशहर: शिकारपुर विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा नहीं रहे, दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

Wed, 02 Sep 2026 01:14 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 02 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Shikarpur MLA and former minister Anil Sharma has passed away
अनिल शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर छा गई है। अनिल शर्मा चार बार के विधायक थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। अनिल शर्मा योगी सरकार में वन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2002 में पहली बार बने विधायक
अनिल शर्मा बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के रहने वाल थे। अनिल शर्मा ग्राम सुरजावली के बहुत कम उम्र में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। वह साल 2002 में पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 

विज्ञापन

जिसके बाद साल 2007 में खुर्जा सीट से ही बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए। 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे। जिसके बाद अनिल शर्मा भाजपा में शामिल हुए।

उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2017 में शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए। इतना ही नहीं प्रदेश की योगी सरकार में वन, पर्यावरण राज्य मंत्री बने। अनिल शर्मा ने साल 2022 में फिर से भाजपा के टिकट पर शिकारपुर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed