{"_id":"6acbc97c37c39c19770f49d0","slug":"the-town-resounded-with-chants-of-jai-shri-ram-and-the-ram-barat-procession-was-welcomed-at-various-places-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-168009-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर राम बरात का जगह-जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर राम बरात का जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन
जहांगीराबाद में निकाली गई राम बारात शामिल झांकी
जहांगीराबाद। जय श्रीराम के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच शनिवार शाम नगर में श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से भव्य श्रीराम बरात और महाकाली शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम के भव्य रथ के दर्शन के लिए मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं, महाकाली स्वरूप में तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गाजियाबाद नगर निगम के सहायक अभियंता कुलदीप तोमर ने मोहल्ला प्रभुदयाल स्थित चामुंडा मंदिर से किया। सब्जी मंडी चौराहा, बिजलीघर और अनूपशहर अड्डे समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया।
शोभायात्रा में श्रीराम का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा। महाकाली स्वरूप में अमन सोती ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद टाउन स्कूल स्थित रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन
श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आयोजन में सहयोग करने वाले अतिथियों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार जताया। इस दाैरान जयभगवान गुप्ता, सौरभ विरदी, बब्बू भैया, नीतू पाठक, रितिन गर्ग, माधव गोयल, नरेश पहलवान आदि माैजूद रहे।