फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of an obscene dance during Ramlali in Amarpur village, Bulandshahr, goes viral

'मुझको राणाजी माफ करना': रावण दरबार में शराब की बोतलें सजाकर किया अश्लील डांस, रामलीला में मर्यादा तार-तार

Sun, 18 Oct 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 18 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

वीडियो में मंच पर रावण बने कलाकार और दरबारी बैठे दिख रहे हैं। सामने टेबल पर शराब की बोतलें रखी हैं। एक महिला कलाकार ‘राणा जी माफ करना’ गाने पर डांस कर रही है। धार्मिक आयोजन में इस तरह की फूहड़ता देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Video of an obscene dance during Ramlali in Amarpur village, Bulandshahr, goes viral
रामलीला मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के गांव अमरपुर में चल रही रामलीला में मर्यादा तार-तार हो गई। पवित्र मंच पर रावण दरबार के सामने शराब की बोतलें सजाकर अश्लील डांस कराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


वीडियो में मंच पर रावण बने कलाकार और दरबारी बैठे दिख रहे हैं। सामने टेबल पर शराब की बोतलें रखी हैं। एक महिला कलाकार ‘राणा जी माफ करना’ गाने पर डांस कर रही है। धार्मिक आयोजन में इस तरह की फूहड़ता देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सीओ स्याना रामकरन सिंह ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए खानपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। अध्यक्ष समेत किसी भी पदाधिकारी ने कैमरे पर बोलने से इन्कार कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।


रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन में नियमों की धज्जियां उड़ने से क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed