{"_id":"6ac7fad92c3bcc73150c895d","slug":"youth-shot-dead-while-bringing-medicine-for-a-child-case-registered-against-six-people-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167733-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बच्चे के लिए दवा लेकर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बच्चे के लिए दवा लेकर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जहांगीरपुर क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियन निवासी मृतक इमरान के घर विलाप करतीं महिलाएं। संवाद
जहांगीरपुर। क्षेत्र के व्यापारियान मोहल्ला में बुधवार रात को बच्चे की दवा लेकर आ रहे इमरान (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें परिजनों ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक इमरान पर भी वर्ष 2021 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र स्थित व्यापारियान मोहल्ला निवासी फरमान ने बताया कि उनके छोटे भाई इमरान के आठ वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब चल रही है। इसी के चलते बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे इमरान घर से दुकान पर दवा लेने गया था। घर से करीब 150 मीटर दूर पुराना बाजार स्थित दुकान से दवा लेकर इमरान घर वापस लौट रहा था।
तभी बीच रास्ते पर पहले मौजूद अनीस, उसका भाई नफीस, यूनुस, शेर उर्फ आरिफ, चांद्र व जान मोहम्मद ने उसको रोक लिया। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इमरान के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर पीड़ित अपने भाई के पास आ रहा था कि इससे पहले ही आरोपियों ने फरमान पर ताबड़तोड़ गोली बरसां दी। इसके बाद आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गए। तभी फरमान मौके पर पहुंचा और देखा कि इमरान लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। वह और परिवार के लोग घायल इमरान को लेकर जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत को घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पर थाना जेवर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर पड़े कारतूस, खून के निशान व अन्य साक्ष्य जुटाए गए।
पांच साल पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका था मृतक
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच काफी समय से रंजिश चल रही आ रही है। वर्ष 2021 में आरोपी अनीस के भाई की हत्या की गई थी, जिसमें इमरान, फरमान व अन्य परिजन नामजद थे। इसमें इमरान जेल भी गया था, जिसके बाद जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक इमरान के पिता मोहम्मद शफी ने बताया कि इमरान कबाड़ी का काम करता था। इसके अलावा शफी का टैक्सी का भी काम था। घटना के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। वहीं, दो पक्षों की पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले में तनाव का माहौल है। इसको देखते हुए पूरे दिन मोहल्ले व पुराना बाजार में पुलिस बल तैनात रहा।
एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि भाई फरमान की तहरीर पर अनीस, नफीस, आरिफ, चांद, यूनुस और जान मोहम्मद के खिलाफ बलवा, हत्या, साजिश के तहत घटना करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों की पकड़ के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।