सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   100 shops selling white carrot halwa identified in Mubarakpur.

Chandauli News: मुबारकपुर में सफेद गाजर के हलवे की 100 दुकानें चिह्नित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
100 shops selling white carrot halwa identified in Mubarakpur.
विज्ञापन
जिले के मुबारकपुर का सफेद गाजर का हलवा एक विशेष व्यंजन की श्रेणी में आता है। जिले में हलवा यही पर मिलता है। जिसे क्षेत्र के खाड़ी देशों में भी भेजा जाता है। इसे एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) में शामिल किया गया है। उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन ने बताया कि उद्योग विभाग ने मुबारकपुर क्षेत्र में गाजर का हलवा बनाने वाली करीब 100 दुकानों को चिह्नित किया है। अब इनके कारीगरों को विशेष प्रशिक्षण देकर हलवे की ब्रांडिंग, पैकेजिंग के साथ ही इन दुकानदारों को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ की तर्ज पर शुरू की गई एक जनपद-एक व्यंजन योजना में आजमगढ़ के सफेद गाजर के हलवा को शामिल किया है।

यहां होती है सफेद गाजर की खेती
मऊ जिले के मड़हा और मोहद्दीपुर में बड़े पैमाने पर सफेद गाजर की खेती होती है। यही से दिसंबर से फरवरी तक सफेद गाजर की आपूर्ति मुबारकपुर में होती है। मुबारकपुर के सफेद गाजर का हलवा जिले की खास पहचान है। कृषि विभाग किसानों को बेहतर बीज और तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने की तैयारी में है, ताकि पूरे वर्ष हलवा बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में सफेद गाजर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed