सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused arrested for failing to pay installments after purchasing a trailer.

Chandauli News: ट्रेलर लेने के बाद किस्त न जमा करने का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for failing to pay installments after purchasing a trailer.
विज्ञापन
निजामाबाद थाने की पुलिस ने ट्रेलर खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद हसरत खान ने ट्रेलर अपने कब्जे में लेने के बाद न तो उसकी किस्तें जमा कीं और न ही टैक्स का भुगतान किया। इससे वाहन स्वामी को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई।

निजामाबाद थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आगापुर निवासी अच्छेलाल सोनकर ने 22 चक्के वाला ट्रेलर फाइनेंस पर खरीदा था, जिसकी मासिक किस्त 57,600 रुपये थी। आर्थिक परेशानियों के चलते उन्होंने गवाहों की मौजूदगी में 30 जनवरी 2025 को एक लिखित समझौते के तहत ट्रेलर को भदोही के मालिकाना निवासी मोहम्मद हसरत खान को सौंप दिया था। समझौते के अनुसार शर्त थी कि आरोपी वाहन की सभी किस्तें, टैक्स और अन्य देयकों का भुगतान करेगा और बाद में वाहन अपने नाम स्थानांतरित करा लेगा। पीड़ित का आरोप है कि वाहन लेने के बाद आरोपी ने किसी भी किस्त और टैक्स का भुगतान नहीं किया। फाइनेंस कंपनी से नोटिस मिलने पर जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने भुगतान करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने निजामाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी समझौते का दबाव बनाने और वादी को डराने-धमकाने के उद्देश्य से उसके घर जाने वाला है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सेंटरवा तिराहा, निजामाबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed