सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of fraud by posing as jewelry cleaners arrested in an encounter.

Chandauli News: गहने साफ करने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud by posing as jewelry cleaners arrested in an encounter.
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात महिलाओं को गहने साफ करने का झांसा देकर उनके आभूषण हड़पने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी चाहत कुमार के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी मुन्ना शाह को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों आरोपी बिहार के कटिहार के कुरसेला थाने के समेली गांव निवासी हैं।

सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि 16 जून को कंजहित गांव निवासी जयनारायण दुबे ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी मनोरमा दुबे को दो अज्ञात व्यक्तियों ने गहने साफ करने का झांसा दिया। सोने के आभूषण लेने के बाद तमंचा दिखाया और भयभीत कर भाग निकले। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार की रात गायत्री मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर सरूपहां क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बताया कि घिरने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चाहत कुमार के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मुन्ना शाह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए भेज दिया। आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, दो कान के झाले, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में सक्रिय है गिरोह
आजमगढ़। सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विभिन्न राज्यों और जनपदों में घूम-घूमकर महिलाओं को पुराने गहने नए जैसा बनाने और साफ करने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed