सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto-rickshaw driver's body found after 18 hours.

Chandauli News: ऑटो चालक का शव 18 घंटे बाद मिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver's body found after 18 hours.
विज्ञापन
अहरौरा (मिर्जापुर)।
Trending Videos

सुखदरिया जलप्रपात में बुधवार की शाम डूबे ऑटो चालक सैलानी सन्नी खान का शव 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार की सुबह 11 सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चट्टानों के दर्रे से निकाला। चंदौली के पड़ाव क्षेत्र स्थित चौरहट निवासी ऑटो चालक सन्नी खान (25) बुधवार को मित्र दिलशाद के साथ सलमान के घर बाराडीह गया था। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बनाया। तीनों पिकनिक मनाने लखनिया दरी जलप्रपात पर पहुंचे तो वहां तालाबंदी थी। जंगल के रास्ते तीनों शाम पांच बजे सुखदरिया पहुंच गए जहां मौज मस्ती के दौरान नहाते समय पैर फिसलने पर गहरे पानी में जाने से सन्नी खान डूब गया। मित्रों ने आनन- फानन में पुलिस को सूचना दी। चुनार से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। खोजबीन के बावजूद अंधेरा होने के चलते रात में सन्नी का पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार के सुबह एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने पत्थर के दर्रे में फंसे शव को खोज निकाला। सन्नी ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसके डेढ़ साल की पुत्री तथा छह माह का पुत्र है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गहरे पानी में जाने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सुखदरिया पर बढ़ी सैलानियों की भीड़
अहरौरा। प्राकृतिक सौंदर्य से सुसज्जित पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर वन विभाग की ओर से रोक लगा दी गई है। रास्ते में कांटे भी बिछा दिए गए हैं। जिससे दूरदराज से आने वाले पर्यटक बंदी की सूचना के अभाव में इधर-उधर के झील झरनों पर जंगल के रास्तों से होकर पिकनिक मनाने जा रहे हैं। जो काफी खतरनाक है। चंदौली का ऑटो चालक सन्नी खान भी अपने दो मित्रों संग लखनिया दरी जलप्रपात पर ही पिकनिक मनाने पहुंचा था, पर तालाबंदी के चलते उसे सुखदरिया जाना पड़ा। जहां हादसे में डूबने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed