सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Backward communities have found their true rights under the BJP: Sohanlal Mali

भाजपा में मिला पिछड़े समाज को वास्तविक हक : सोहनलाल माली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Backward communities have found their true rights under the BJP: Sohanlal Mali
विज्ञापन
--हेतिमपुर के मातेश्वरी स्कूल में होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल
Trending Videos

शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित मातेश्वरी विद्यालय में लोक विद्यार्थी शिक्षक एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सोहनलाल माली ने कहा कि पिछड़े समाज को भाजपा शासन में वास्तविक हक मिला है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि सोहनलाल माली ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर गायक कलाकार धर्मेंद्र शर्मा ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं की प्रस्तुति से लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर सोहन माली ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछड़े वर्गों के सम्मान को केंद्र में रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक सशक्त और विकसित नए भारत का निर्माण हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि पिछड़ा आयोग किसी भी समस्या का समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर भोलानाथ मौर्य, शाहनवाज खान, अजय जायसवाल, अनीता शर्मा, डॉ. प्रदीप मौर्या, जिला पंचायत सदस्य दीपक मौर्या आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed