{"_id":"69b85f2416255b914302a08b","slug":"salary-not-paid-for-three-months-dios-office-surrounded-chandauli-news-c-192-1-svns1033-150294-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं, डीआईओएस कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं, डीआईओएस कार्यालय का घेराव
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक, स्रोत सोशल मीडिया
Link Copied
विज्ञापन
- विसुंदरपुर के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से हो रही परेशानी
Trending Videos
मिर्जापुर। आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर के अध्यापकों और कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का सोमवार को घेराव किया। मांग की कि उनके वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए। वेतन दिसंबर से रोका गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय न तो कारण स्पष्ट कर पा रहा है न वेतन भुगतान करा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य का जो प्रकरण लंबित था, उसका निराकरण जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर पर विचाराधीन है। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर विद्यालय से तीन प्रकार के वेतन बिल पेश किए गए हैं। एक एनपीएस का, दूसरा जीपीएफ का और तीसरा पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सरोज का। इसके बाद भी विद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है।
शिक्षकों का कहना है कि सभी शिक्षक किसी न किसी बैंक से लोन लेकर घर आदि बनवाए हैं, इसकी किस्त बाधित होने पर बैंक की ओर से जुर्माना लगाया जा रहा है। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों का नुकसान हो रहा है। घर में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिक्षकों का कहना है यदि मांगे शीघ्र नहीं पूरी होती तो शिक्षक आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. रमा शंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार द्विवेदी, रत्नेश कुमार सिंह, शिव प्रताप भारती, सुरेश कुमार पांडेय, उपेंद्र यादव, अजय कुमार, कपिल देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।